आपसी मतभेद भुलाकर एक हों मजदूर
झांसी। बीएचईएल झांसी, हैवी इलेक्ट्रिकल्स श्रमिक ट्रेड यूनियन संबद्ध हिंद मजदूर सभा के तत्वाधान में श्रमिक सम्मेलन हुआ जिसमें सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की गई।
हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरभजन सिंह सिद्धू ने वर्ल्ड बैंक व पूंजीपतियों के दबाव में सरकार द्वारा श्रमिक कानूनों मे बदलाव किया जा रहा। श्रमिकों की नौकरी की सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा पर कुठाराघात करने की तैयारी की जा रही है। फायदे में चल रहे सरकारी कारखानों को नुकसान में दिखाया जा रहा है, ताकि उनको सस्ते दामों में पूंजीपतियों को बेचा जा सके। उन्होंने सभी मजदूरों को एकजुट होने की हुुंकार भी भरी। भाइयों से जागरूक होकर एकजुट होने की अपील की।
भेल वर्कर यूनियन के अध्यक्ष एमपी सिंह ने कहा कि मजदूर मुठ्ठी बंद कर ज़ोर जोर से नारा लगाते हैं कि दुनिया के मजदूर एक हो, मगर वर्तमान परिस्थितियों में यह मात्र एक नारा ही बनकर रह गया है। देवीलाल ने कहा कि जब तक सभी मजदूर आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट नहीं होंगे, उनका शोषण होता रहेगा। कार्र्यक्रम की अध्यक्षता अनर सिंह ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सैयद शहंशाह हैदर आब्दी, प्रेमचंद्र सिमरा, अवधेश कुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह, अनार सिंह, मुकेश खरे, जीपी सिंह, एनके शर्मा, नेत्रपाल सिंह, मोहित राय, सत्येंद्र यादव, सुधीर कुमार, अनिल शिवहरे, वीरसिंह राजपूत, आरके शर्र्मा, निशांत झां, कालीचरण प्रजापति मौजूद रहे।