फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मतदाता घर से निकलें आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इस बार 31834 नए मतदाता भी चुनेंगे ‘देश का भविष्य’
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नई सोच के साथ नई सरकार का गठन कर विकास की राह को आसान बनाने के लिए युवा आगे आएं। यह अपील युवाओं ने प्रत्येक मतदाता से की है। आज युवा अपनी सहभागिता देकर प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र में 31,834 मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।
लोकसभा चुनाव-2019 में युवाओं की अच्छी खासी भागेदारी रहेगी। युवाओं का एक-एक वोट प्रत्याशियों के साथ ही विकास को मजबूती देगा। झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र की बाते करें तो कुल मतदाता की संख्या 20,39,741 है। इनमें से 18-39 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 6,25,607 है, जिसमें से 31,834 पहली बार मतदान करने पहुंचेंगे। विधानसभा सीटवार आंका जाए तो झांसी सदर में 4,05,984, जिसमें 5135 नए वाटर हैं। इसी प्रकार से बबीना में 3,22,509, जिसमें से 5104 नए, मऊरानीपुर में 4,03,509, जिसमें से 5730 नए, ललितपुर 474286, जिसमें से 8710 नए तथा महरौनी में 4,33,241, जिसमें से 7155 नए वोटर हैं।
विज्ञापन



नए मतदाता दें ध्यान, ऐसे करें वोट
- बूथ पर जाते समय ही प्रथम चुनाव अधिकारी वोटर लिस्ट में आपका नाम और पहचान पत्र देखेंगे।
- दूसरे चुनाव अधिकारी आपकी उंगली पर स्याही लगाएंगे और आपको एक पर्ची देंगे। पर्ची लेने के बाद आपसे हस्ताक्षर कराएं जाएंगे।
- तीसरे मतदान कर्मी आपकी पर्ची लेंगे और उंगली पर लगी स्याही देखेंगे। इसके बाद इवीएम के पास आपको भेजा जाएगा।
- आप वोट देने के लिए ईवीएम के पास पहुंचेंगे। आपके सामने प्रत्याशियों के नाम के साथ पार्टी का चिह्न नजर आएगा। पसंदीदा वोटर के सामने वाले बटन को दबाएं।
विज्ञापन

- बटन दबाते ही लंबी बीप की आवाज आएगी।
- ईवीएम के सामने वीवी पैट भी लगा होगा, जिसमें देख सकेंगे कि आपका वोट आपके मनपसंद प्रत्याशी को ही गया। कुछ सेकेंड के बाद आपके सामने एक पर्ची निकलेगी। इसमें आपके द्वारा दिए गए वोट का ब्यौरा होगा। यह पर्ची कटकर नीचे लगे बॉक्स में चली जाएगी।
- मशीन में एक बटन नोटा का होता है। यदि आपका कोई पसंदीदा प्रत्याशी नहीं है तो आपका उसका प्रयोग कर सकते हैं।


-------------------------------

फोटो ...
प्रत्येक युवा मतदाता अपना योगदान देकर सही प्रत्याशियों का चुनाव करे, ताकि देश के विकास की राह आसान हो। - अर्पिता सोनी, बीकॉम छात्रा

फोटो ...
आज समय है अपनी एकजुट होकर ताकत दिखाने का। अधिक से अधिक युवा अपना योगदान देकर सही चुनाव करें।- आलेख बनोरिया, इंजीनियर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें