फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मशीन खराब
विज्ञापन

झांसी। जिला अस्पताल में एनालाइजर मशीन खराब हो गई है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने चंदन लैब के कर्मचारियों को इस मशीन से होने वाली सभी जांचें करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एनालाइजर मशीन से लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), ब्लड यूरिया, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल आदि जांचें होती हैं। अस्पताल आने वाले ज्यादातर मरीजों की जांच के लिए यह मशीन बहुत आवश्यक है। अस्पताल की पैथोलॉजी में आउटसोर्सिंग के जरिए इस मशीन से जांच की सुविधा उपलब्ध है। शुक्रवार को एनालाइजर मशीन खराब हो जाने से जांच रुक गई। मामला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके गुप्ता के पास पहुंचा, तो उन्होंने चंदन लैब को एलएफटी, केएफटी, ब्लड यूरिया, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल आदि जांचें करने के निर्देश दे दिए हैं, ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें