चुनाव कराने पर बीयू कर्मचारियों ने की चर्चा
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार की दोपहर कर्मचारी संघ का चुनाव कराने को लेकर कुछ कर्मचारी एकत्र हुए। हालांकि, परीक्षा के चलते धारा 144 लगी होने की वजह से कर्मचारियों को बैठक करने की अनुमति नहीं दी गई। कुछ देर खड़े रहकर ही कर्मचारियों ने चुनाव कराने को लेकर चर्चा की।
बीयू में कुछ कर्मचारी संघ का चुनाव कराना चाहते हैं। इसको लेकर शनिवार को दोपहर एक बजे कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान किसी ने कुलपति को पत्र लिखकर कॉलेजों की परीक्षा की वजह से धारा 144 लगी होेने के चलते बैठक करने की अनुमति नहीं देने की मांग की। इस पर बीयू प्रशासन ने बैठक की अनुमति नहीं दी। हालांकि, कर्मचारियों ने खड़े रहकर ही आपसी बातचीत के दौरान चुनाव कराने पर चर्चा की।