फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता व पाररदर्शिता से भ्रष्टाचार पर नियंत्रण संभव-City

विज्ञापन
विज्ञापन
सतर्कता और पारदर्शिता से भ्रष्टाचार पर नियंत्रण संभव
विज्ञापन

झांसी। केेंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो लखनऊ के शाखा प्रमुख पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र वत्स ने बीएचईएल की इकाई का दौरा किया। इस बीच सार्वजनिक उपक्रमों में भ्रष्टाचार निवारक उपाय पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेकर कहा कि सतर्कता व पारदर्शिता से ही भ्रष्टाचार पर नियंत्रण संभव है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य क्षेत्र में लाल फीताशाही, प्रशासनिक विलंब, अनावश्यक विनियम तथा पारदर्शिता आदि के अभाव से कदाचार को प्रश्रय मिलता है। इससे भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी प्रबल होती हैं॥ प्रभावी सतर्कता एवं पारदर्र्शिता से इस पर नियंत्रण संभव है। संवेदनशील क्षेत्रों के साथ भ्रष्ट कार्मिक एवं कदाचारी प्रक्रियाओें को चिन्हित करें। समय - समय पर उनका निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेष्ठ परम्पराएं एवं नियमावलियां तैयार कर उनको कार्य व्यवहार में अपनाएं। इस प्रकार की कार्यशैली सरकारी संस्थानों में भ्रष्टाचार निवारण की दशा में अत्यंत सहायक सिद्घ होंगी।
इस मौके पर महाप्रबंधक अरूण बी गुप्ता, महाप्रबंधक आरएन झा, मुक्तिकांत खरे, प्रविश वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें