दिन भर नहीं होगा भारी वाहनों का प्रवेश
झांसी। रविवार को मुक्ताकाशी मंच पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की होने वाली सभा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। बस स्टैंड झांसी से दतिया व शिवपुरी की तरफ जाने वाली बसों को सुबह आठ बजे से मेडिकल बाईपास होते हुए गतंव्य स्थानों पर जाएगी।
शहर के अंदर सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। कानपुर की तरफ से आने वाली बसों को पैरामेडिकल बाईपास होते हुए ग्वालियर रोड चौकी से आगे बीकेडी कॉलेज में पार्किंग व शिवपुरी व ग्वालियर की तरफ आने वाली बसों को ग्वालियर रोड चौकी से आगे बीकेडी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
ललितपुर एवं मऊरानीपुर की तरफ से आने वाली बसों को जेल चौराहा, इलाइट चौैराहा होते हुए नुमाइश ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था जीवनशाह से आगे एसपीआई इंटर कॉलेज मुक्ताकाशी मंच पर की जा रही है।