फिर अटका जलसंस्थान कर्मचारियों का वेतन
झांसी। जलसंस्थान कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को चार माह से वेतन न मिलने पर विधायक जवाहर लाल राजपूत को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि दिसंबर में उनको तीन माह का वेतन दिया गया था। मगर, अब चार महीने का वेतन दोबारा लंबित हो गया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। चार मार्च को गुरसराय में नगर विकास मंत्री के आगमन पर उनसे जलसंस्थान को स्वीकृत धनराशि आवंटित कराने का आग्रह करें। इस मौके पर शाहनवाज खान, दिलीप मुदगिल, मनोज गुप्ता, दिलीप सोनी, नंदकिशोर शर्मा, शंभूशरण द्विवेदी, उपदेश तिवारी मौजूद रहे।