टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप
झांसी। रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग से हड़कंप मचा रहा। सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान 40 ट्रेनों की जांच में 596 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से 2.87 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग में मुख्य टिकट निरीक्षक डीके सचान, एमएस पटेल, एसपी लाल, अर्जुन सिंह, राजेश यादव शामिल रहे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित
झांसी। डीआरएम एके मिश्रा ने ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ कर्मचारियों को पांच सौ रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें लोको पायलट छोटेलाल, ट्रैकमैन बलवान रजक, ट्रैकमैन नंदलाल रायकवार, ट्रैकमैन अजय कुमार यादव, कीमैन शिवसिंह, ट्रैक मेंटेनर बाबूलाल मीना और वरिष्ठ टेक्नीशियन राम खिलाड़ी मीना शामिल रहे।
मुरैना स्टेशन पर ठहराव
झांसी। ग्वालियर से अहमदाबाद के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 22547/ 22548 ग्वालियर अहमदाबाद ग्वालियर एक्सप्रेस को मुरैना स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह ठहराव तीन मार्च से शुरू होगा।