फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी में हुई मदरसा परीक्षा-City

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी निगरानी में हुई मदरसा परीक्षा
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षण संस्थानों की परीक्षा दो केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्रों पर उड़न दस्तों की छापेमारी व चहलकदमी जारी रही। इस दौरान परीक्षाओं में 247 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल के 1137 परीक्षार्थियों के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अलीगोल स्थित हाजी शाकिर निस्वां कॉलेज व ईसाई टोला के बाल भारती इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए। दोनों ही पालियों में पूर्व में गठित उड़न दस्तों की निगरानी व छापेमारी जारी रही। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर भी अध्यापकों ने परीक्षार्थियों की जांच पड़ताल कर ही अंदर जाने दिया। केंद्रों द्वारा गठित आंतरिक उड़न दस्ता भी परीक्षा कक्षों पर कड़ी नजर रखे रहा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप ने बताया कि दोनों केंद्रों पर निगरानी रखी जा रही है। नकल कराने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें