फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बाईपास तिराहे पर फुट ओवरब्रिज की दरकार, वाहनों के आवागमन से लोग परेशान

Mon, 21 Jan 2019 12:38 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेडिकल बाईपास तिराहे पर फोरलेन पर भारी वाहनों का दिन भर आवागमन बना रहता है। इससे पैदल सड़क पार करने में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यहां सड़क पर फुट ओवरब्रिज की आवश्यकता है, ताकि लोग आसानी से सड़क के इस पार से उस पार जा सकें।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज से आगे बाईपास पर तिराहा है। कानपुर और ग्वालियर रोड को ये तिराहा जोड़ता है। साथ ही शहर की ओर से जाने वाले मार्ग पर इसी तिराहे से कानपुर रोड पर आगे बढ़ते हैं। तिराहे पर सड़क खासी चौड़ी हो जाती है। दिन भर यहां ट्रक, बस, डंपर जैसे भारी वाहनों के अलावा कार, जीप जैसे छोटे वाहनों का आवागमन बना रहता है।

इसके अलावा इस तिराहे से दिन भर लोग पैदल भी गुजरते रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल सड़क पार करने वालों को होती है। वाहनों के लगातार आवागमन की वजह से सड़क के इस ओर से उस पार जाना मुश्किल हो जाता है। दुर्घटना का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक राजीव पाठक ने बताया कि समस्या के समाधान की दिशा में प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें