फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसंस् थान: कच्चे पानी की हो रही सप्लाई-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कच्चे पानी की घरों में सीधी हो रही आपूर्ति
ठेकेदार ने बंद कर रखी है ब्लीचिंग, एलम की सप्लाई
डेढ़ लाख लोगों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
भुगतान न होने के कारण ठेकेदार ने जलसंस्थान में ब्लीचिंग और एलम (फिटकरी) की सप्लाई रोक रखी है। इससे झांसी के रक्सा और ललितपुर के बांसी, बहादुरगढ़, मड़ावरा, माताटीला में बिना साफ किए सीधे कच्चे पानी की आपूर्ति घरों तक दी जा रही है। इससे करीब डेढ़ लाख लोगों के स्वास्थ्य से सीधा खिलवाड़ हो रहा है।
जलसंस्थान अपनी सभी छोटी इकाइयों में पानी को साफ करने में एलम और ब्लीचिंग का उपयोग कर रहा है। इससे गंदगी साफ और कीटाणु मारे जाते हैं। इनकी मात्रा अनुमान के हिसाब से मिला ली जाती है। यह सिलसिला वर्षों से चल रहा है। साथ ही, पिछले कई सालों से विभाग एक ही ठेकेदार से एलम और ब्लीचिंग ले रहा है। मगर, विभाग ने पिछले डेढ़ साल से ठेकेदार का भुगतान नहीं गया है और यह राशि डेढ़ करोड़ पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

इस कारण ठेकेदार ने अब एलम और ब्लीचिंग देने से मना कर दिया है। इससे झांसी के रक्सा और ललितपुर के बांसी, बहादुरगढ़, मड़ावरा, माताटीला में बिना साफ किए सीधे कच्चे पानी की आपूर्ति घरों तक दी जा रही है। इस संबंध में महाप्रबंधक राजेश कुमार यादव ने बताया कि ठेेकेदार को आंशिक भुगतान कर दिया गया है। इससे जल्द ही संबंधित जगहों पर एलम और ब्लीचिंग पहुंच जाएगी।

पानी में औसत पीएच मात्रा होना जरूरी
जल शोधित पानी में 6.50 से 7.50 पीएच वैल्यू होना जरूरी है। इस पीएच वैल्यू का पानी पीने के लिए पूरी तरह शुद्ध होता है। पानी में अगर पीएच वैल्यू ज्यादा है तो वह शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। पीएच वैल्यू कम हो तो वह पानी नमकीन जैसा लगने लगता है।

हो सकती हैं बीमारियां
दूषित पानी पीने से टायफाइड, डायरिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसा पानी पीने से गुर्दा संबंधी रोग भी हो सकते हैं। पीलिया भी हो सकता है। इसलिए दूषित पानी पीने से बचना चाहिए।
डॉ. रजत जैन, फिजीशियन मेडिकल कॉलेज।

रक्सा में है बीस हजार की आबादी
रक्सा क्षेत्र में बीस हजार से अधिक आबादी निवास करती है। इसी तरह ललितपुर के बांसी, बहादुरगढ़, मड़ावरा, माताटीला में सवा लाख से अधिक लोग रहते हैं। इस हिसाब से जलसंस्थान लोगों के जीवन से सीधा खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन


शोधित पानी की होगी आपूर्ति
मेरे संज्ञान में ये मामला नहीं है। ठेकेदार को यदि भुगतान नहीं हुआ है तो उसे मुझे बताना चाहिए था। इस मसले पर जल संस्थान के अधिकारियों से बात कर क्षेत्र में तत्काल शोधित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
- शिवसहाय अवस्थी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें