फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: इस सप्ताह मिलाजुला रहेगा मौसम का मिजाज -City

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह मिलाजुला रहेगा मौसम का मिजाज
विज्ञापन

बूंदाबांदी होगी, तेज बारिश के कम हैं आसार
- धूप से तापमान में भी बढ़ोत्तरी की संभावना
झांसी। इस सप्ताह मौसम का मिजाज मिलाजुला रहने के आसार हैं। बादल और धूप की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश की संभावना नहीं है। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। मौसम के इस रुख से तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी।
रविवार को दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। सुबह से ही अच्छी धूप खिली रही। दोपहर बारह बजे बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई और यह क्रम शाम तक चलता रहा। कई बार घने बादल छाए, जिससे लगा कि अब तेज बारिश होगी। लेकिन, कुछ समय बाद ही मौसम ने करवट ले ली।
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र के अनुसार इस सप्ताह मौसम का मिजाज ऐसा ही मिलाजुला रहने के आसार हैं। सोमवार और मंगलवार को अच्छे बादल छाएंगे, लेकिन धूप की आवाजाही भी बनी रहेगी। बुधवार से धूप का वेग बढ़ने लगेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में मौसम एकदम साफ हो जाएगा। इससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
विज्ञापन


बांधों से छोड़ा गया पानी
रविवार को भी लगातार बांधों से पानी छोड़ा जाता रहा। माताटीला बांध से 33 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि, सुकुवां-ढुकुवां से 50 हजार और पारीछा बांध से 1.38 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रविवार की छुट्टी होने की वजह से बांध के अलावा बरुआसागर और ओरछा में भारी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें