फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ-City

विज्ञापन
विज्ञापन
‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ की प्रधान डाकघर में खुली शाखा
विज्ञापन

- केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने किया शुभारंभ
- एलईडी पर दिखाया गया सीधा प्रसारण
- डाकिए को घर बुलाकर खुलवा सकेंगे खाता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ की झांसी शाखा का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शनिवार को जेल चौराहा स्थित प्रधान डाकघर में किया। पहला खाता प्रदेश की रणजी ट्राफी टीम की कप्तान अदिति शर्मा और दूसरा अंडर 19 के युवा खिलाड़ी अविनाश सचान का खोला गया। इसके पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर पर योजना का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम में एलईडी पर दिखाया गया। इस योजना के शुरू होने पर अब लोग खाता खुलवाने के लिए डाकिए को हेल्पलाइन नंबर पर कॉलकर घर बुला सकेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना को डाक की पुरानी प्रणाली को नई तकनीक से जोड़कर हर गरीब के दरवाजे तक पहुंचाने का काम किया है। पीएम मोदी चाहते हैं कि देश का आधुनिकीकरण तो हो, लेकिन पश्चिमीकरण नहीं होना चाहिए। आधुनिक होने के लिए पश्चिमी सभ्यता अपनानी पड़ती है। भाजपा ने इस भ्रम को तोड़ दिया। बुंदेलखंड में भी यह योजना लोगों को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पोस्ट मास्टर जनरल (आगरा) मनीषा सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में लगा है। इस योजना से शहरी और ग्रामीण नागरिक को समान हक मिल सकेगा। इससे घर बैठे बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन जुड़ जाएगा। इस मौके पर विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा, जवाहर लाल राजपूत, प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन शाखाओं में खुले बैंक
शनिवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के 650 शाखाओं और 3250 पहुंच बिंदुओं का लोकार्पण राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। इसमेें झांसी, ललितपुर, जालौन जिले के प्रधान डाकघर, सीपरी बाजार, करारी, लहरगिर्द, गरियागांव और तालबेहट, जालौन की उपशाखा शामिल है।
विज्ञापन


दो बार पंडाल से गिरा पानी, भीगे लोग
प्रधान डाकघर में कार्यक्रम के लिए पंडाल बांधा गया था। अतिथि जहां बैठे थे, उस पंडाल के ऊपर तो तिरपाल लगा दी गई। इससे अतिथि भीगने से सुरक्षित बचें रहे। जबकि, आम नागरिकों के ऊपर पंडाल के ऊपर तिरपाल नहीं बांधी गई थी। इसकारण पंडाल के ऊपर पानी भरते ही वह दो गिर पड़ा। इससे नीचे बैठे लोग पानी से तरबतर हो गए। इस अव्यवस्था से लोगों में नाराजगी रही।

यह हैं विशेषताएं
---------------
- बचत और चालू खाता खोलने, मिनटों में पेपरलैस खाता खुलेगा।
- मनी ट्रांसफर, माइक्रो एटीएम, मोबाइल बैंकिंग की सुविधा।
- क्यूआर कोड और बॉयोमीट्रिक प्रमाणीकरण के उपयोग से डिजिटल लेनदेन की मिलेगी अनुमति।
- आपका बैंक आपके द्वार की तर्ज पर मिलेगी बैंकिंग सेवा।
- न्यूनतम बैलेंस रखने की बाध्यता नहीं। नवीनतम तकनीक आधारित सेवाएं।
- डीबीटी, मनरेगा, सब्सिडी, छात्रवृत्ति का भुगतान।
- मुफ्त एटीएम और डेबिट कार्ड की सुविधा।
- चार प्रतिशत तिमाही ब्याज दर। मोबाइल ऐप आधारित भुगतान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें