फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान भरोसे ट्रेनों की सुरक्षा,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन
200 में से 80 ट्रेनों में ही सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन

- बढ़ते अपराध रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के लिए बने चुनौती
- संपर्क क्रांति में लूटपाट की घटना के बाद से मचा है हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे बोर्ड यात्रियों की सुरक्षा के तमाम दावे करता है, लेकिन हकीकत इससे इतर है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि झांसी से गुजरने वाली दो सौ ट्रेनों में से सिर्फ अस्सी में ही सुरक्षा के इंतजाम हैं। इन ट्रेनों में ही स्क्वाएड चल रहा है।
बीते रोज रेलवे स्टेशन के आउटर पर छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में हुई लूटपाट की घटना से रेलवे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा है। दरअसल, रेलवे बोर्ड ट्रेनों में सुरक्षा के तमाम दावे करता है, लेकिन जिस हिसाब से ट्रेनों व यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, उस हिसाब से न तो सुरक्षा कर्मी हैं और न ही टिकट चेकिंग स्टाफ। यही कारण है कि ट्रेनों में बढ़ते अपराध रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बने हुए हैं। जवानों की कमी के कारण ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि झांसी रेल मंडल में वर्तमान में 710 जवान तैनात हैं। 120 पद रिक्त चल रहे हैं। यह संख्या दस वर्ष पूर्व मांग के हिसाब है। जबकि इस अवधि में चार गुना ट्रेनों में इजाफा हो चुका है। झांसी से होकर जाने वाले दिल्ली, भोपाल, लखनऊ व इलाहाबाद रूट पर 24 घंटे में औसतन प्रतिदिन 214 सवारी गाड़ियां गुजरती हैं। मगर, रेलवे पचास फीसदी ट्रेनों में भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं कर पा रहा है। हालांकि, रेलवे की दोनों सुरक्षा एजेंसी आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रेन स्क्वाएड के लिए ट्रेनें बांट रखी हैं। शताब्दी एक्सप्रेस के अलावा रेल मंडल से रात के समय गुजरने वाली 40 प्रमुख ट्रेनों में सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ ने स्क्वाएड तैनात करने का प्रावधान कर रखा है। मगर, कुछ ही ट्रेनों में नियमित स्टाफ भेजा जा रहा है।
इसी तरह जीआरपी को 40 ट्रेनें दी गई हैं। हालांकि, जीआरपी ने अनुभाग के अंतर्गत आने वाले झांसी, उरई, भीमसेन, ललितपुर, बांदा, महोबा व मानिकपुर थानों को ट्रेन स्क्वाएड के लिए बांट रखा है। मगर जवानों की कमी के कारण जीआरपी भी पूरी ट्रेनों में सुरक्षा दस्ता नहीं भेज पा रहा है।
जबकि, ट्रेन की लंबाई व कोचों को देखते हुए ट्रेनों में दो स्क्वाएड टीमों का चलना अत्यंत आवश्यक है, तभी ट्रेनों को बदमाशों से सुरक्षित बचाया जा सकता है। मगर, दो की जगह एक स्क्वॉड भी नहीं चल पा रहा है।

संदिग्ध आरोपी चिह्नित
विगत 31 अगस्त के तड़के झांसी स्टेशन आउटर पर छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ए टू कोच में हुई लूटपाट की घटना के खुलासे के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक (रेलवे) पीके मिश्र ने सीओ के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक और स्पेशल ग्रुप ऑपरेशन की संयुक्त टीम का गठन कर दिया। मिश्र ने बताया कि इस घटना के संदिग्ध आरोपी चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही घटना का अनावरण हो जाएगा।
विज्ञापन


फोटो
जल्द खुलासे की मांग
झांसी। छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति की घटना को लेकर शनिवार को कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम एके मिश्रा से मुलाकात की। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने डीआरएम से छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति की घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कहा। साथ ही ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने आईटीआई और अन्य अंडर पास में भर रहे पानी के मुद्दे को उठाया। इस मौके पर एसपी रेलवे पीके मिश्र ने घटना के शीघ्र खुलासे की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास, सीडी लिटौरिया, अफजाल हुसैन, एस नोमान, आफताब खान, सुनील अग्रवाल, जाहिद खान, दीपक शिवहरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें