फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदर्स- खुले में शौच जाएं तो जुमार्ना लगाएं-City

विज्ञापन
विज्ञापन
अदर्स
विज्ञापन

--------
‘खुले में शौच जाएं, तो जुर्माना लगाएं’
- लेखपाल सुविधा शुल्क मांगें तो होगी कार्रवाई
- एसडीएम करेंगे शौचालय निर्माण की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने निर्देश दिए कि ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित करें, जो शिक्षित व सक्षम हैं फिर भी खुले में शौच जा रहे हैं। इन लोगों को नोटिस दें, यदि इसके बाद भी नहीं मानते हैं तो जुर्माना लगाएं। वह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण व शहरी), ई-टेंडरिंग, आधार कार्ड, आईजीआरएस, फसल ऋण मोचन योजना और तालाबों की खुदाई की समीक्षा कर रहे थे।
मंडलायुक्त ने कहा कि फसली ऋण मोचन योजना में भूलेख मैपिंग वेरीफिकेशन करने में यदि कोई लेखपाल किसी किसान से सुविधा शुल्क मांगता है तो सख्त कार्रवाई होगी। बर्खास्त भी किया जा सकता है। राशन कार्डों का सर्वे चल रहा है, यदि किसी राशन कार्डधारक के पास आधार कार्ड नहीं है तो उनको रोक दें, ताकि आधार नंबर लिया जा सके। यदि लेखपाल समतल तालाबों की सूचना नहीं देता है, तो निलंबित किया जाएगा। यदि तालाब पर अतिक्रमण है तो एसडीएम उसे हटवाएं। चिह्नित तालाबों की खुदाई 15 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए। बच्चों को बांटी जा रही स्कूल यूनिफार्म में यदि ठेकेदारों की मिलीभगत की शिकायत मिलती है तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण व वार्डों को खुले में शौचमुक्त करने के कार्य की प्रगति एसडीएम देखें। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरीे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम कर्णसिंह चौहान, जालौन एनएस पांडेय, ललितपुर मानवेंद्र सिंह, सीडीओ ए. दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

कमिश्नर आज ललितपुर में
झांसी। कमिश्नर अमित गुप्ता आज पांच नवंबर को ललितपुर जिले का निरीक्षण करेंगे। वह थाना जाखलौन में थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। शाम को विकास भवन सभागार ललितपुर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें