रक्षाबंधन पर कानपुर-लखनऊ रूट के लिए 10 बसें रोडवेज ने रिजर्व कर दी हैं। यदि यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो ये बसें चलाई जाएंगी। यह व्यवस्था 5 से 10 अगस्त तक रहेगी। इस दौरान ड्राइवरों को छुट्टी नहीं मिलेगी और अच्छे काम पर उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
रोडवेज ने तय किया है कि रक्षाबंधन के दौरान बसों के अतिरिक्त इंतजाम रखे जाएं ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। इसी कड़ी में कानपुर-लखनऊ रूट पर लोड देखते हुए 10 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है। साथ ही उरई से दिल्ली के लिए भी पांच अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। चालकों, परिचालकों और वर्कशॉप कर्मचारियों को इस दौरान अच्छे काम के लिए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। छह दिन डयूटी करने पर चालक - परिचालक क ो 1200 रुपये मिलेंगी। छह दिन में 1800 किलो मीटर से अधिक बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह ने दी।
बस स्टैंड पर वाई-फाई सुविधा शुरू
गल्लामंडी के पास स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार से वाई-फाई सुविधा शुरू हो गई। यह सुविधा बस स्टैँड पर 80 मीटर के दायरे में मिलेगी। यह सुविधा उरई बस स्टैंड पर भी शुरू हो गई है।