फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर चार फमोऱं् को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

अवैध खनन पर चार फर्मों को नोटिस
सब हेड... निरीक्षण में डीएम ने खनिज कार्यालय में पकड़ी कमियां
- अफसरों और ठेकेदारों की ली तलाशी
- अभिलेखों के रखरखाव पर जताया असंतोष
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार को जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने खनिज कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में मौजूद अफसर और ठेकेदारों की तलाशी ली। अभिलेखों के रखरखाव में कमियां पाए जाने पर असंतोष जताया। साथ ही अवैध खनन पर चार फर्मों को नोटिस जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने खनिज अधिकारी से स्टाक के संबंध में बिंदुवार जानकारी ली, जो वह नहीं उपलब्ध करा पाए। पटल लिपिक से एमएम 11 की जानकारी ली और एमएम 11 जारी किए जाने वाले रजिस्टर का सत्यापन किया, जिसमें अपूर्ण सूचनाएं देख नाराजगी जताई। उन्होंने ओपनिंग और क्लोसिंग स्टॉक की सही - सही जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि एमएम 11 जारी होेने के बाद आवेदनकर्ता ठेकेदार को दे दी जाए, उसे स्टॉक में कतई न रखा जाए। एमएम 11 के रिसीविंग रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए प्रत्येक पेज को सत्यापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थान खाली रखे जाने पर भ्रष्टाचार माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नियत स्थान से अतिरिक्त खनन करने पर डीएम ने बालू घाट शमशेरपुरा टहरौली के परमिटधारी राजकुमार गुप्ता, पचौरा मऊरानीपुर की फर्म तोमर बिल्डर्स एंड कांट्रेक्टर्स, धवाकर मऊरानीपुर की फर्म बेतवा ट्रेडिंग कंपनी और खिरिया पाली के परमिटधारी आशीष राय को नोटिस जारी किए। पुन: अवैध खनन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे के शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें