झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई के किले के भीतर लगी लाइटें कई दशकों से खराब पड़ी हुई थी। जिसको झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा 11 लाख रुपये खर्च कर आधुनिक लाइटों को लगाया गया है। जिसके चलते किला जगमग हो गया है।
किले के भीतर महारानी लक्ष्मीबाई की वीर गाथा को बयां करने वाले शो लाइट एंड साउंड को संचालित किया जाता है। शो का समय शाम सात बजे से शुरू होता है। किले के भीतर अंधकार होने के कारण शो देखने के लिए आने वाले दर्शकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। दर्शकों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा आधुनिक लाइटों को लगाया गया है।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि मंडलायुक्त द्वारा किले के भ्रमण दौरान लाइटों को लगाने का आदेश दिया गया था। जिसके तहत आधुनिक लाइटों को लगाया गया है।