फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण माफी के नाम पर दलाल सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण माफी कराने के नाम पर दलाल सक्रिय
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। सरकार द्वारा 31 मार्च 16 तक के पूर्व लिए गए कर्जे में से एक लाख रुपये तक की कर्ज माफी के फरमान के बाद पूरे क्षेत्र में कार्यरत सहकारी समितियों में दलाल हो गए है। जो किसानों को ऋण माफी का सब्जबाग दिखा कर उनसे धन वसूलने के चक्कर में हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव से पूर्व किसानों के कर्ज माफी के किए गए वादे के तहत मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सूबे के समस्त किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ ने की घोषणा की थी। इसके बाद सरकार ने अपना वायदे के अनुसार सहकारी समितियों, बैंकों को किसानों के ऋण माफी योजना को अमली जामा पहनाने के निर्देश देते हुए इसकी सूची बनाने के निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों के जारी होते ही साधन सहकारी समितियों में सूची में नाम दर्ज कराने के नाम पर कुछ दलाल किस्म के लोगों ने क्षेत्र के भोले भाले किसानों को ऋण माफी सूची में अपना नाम दर्ज कराने के नाम पर लूटना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन

बताते चले कि क्षेत्र में कार्यरत साधन सहकारी समिति सदस्यों को प्रति एकड़ 28 हजार रुपये वार्षिक ऋण देती है। इसमें 50 फीसदी ऋण नगद और शेष अंश दान यानी खाद, बीज के रूप में मिलता है, जिसका कर्ज क्षेत्र के कई किसानों पर है। इस संबंध में अपर जिला सहकारी अधिकारी अर्जेंद सिंह से उनका पक्ष लिया तो उनका कहना है कि इस संबंध में शिकायतें अवश्य आ रही हैं। परन्तु किसी ने अभी इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं की है। उनके अनुसार यदि किसी व्यक्ति को इस संबंध में ऐसी सूचना मिलती है तो वह प्रशासनिक अधिकारियों एवं महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक एवं जिला सहायक निबंधक को दे सकता है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पात्र छूटेगा नहीं और अपात्र लिया नहीं जाएगा: दुबे
तालबेहट (ललितपुर)। इस संबंध में जब जिला सहायक निबंधक अनूप कुमार दुबे से उनका पक्ष लिया तो उनका कहना था कि कर्ज माफी की सूची में अपात्र किसी भी सूरत में नहीं रहेगा और पात्र व्यक्ति को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसी स्थिति में क्षेत्र का किसान समितियों पर जाकर अपना खाता और नाम देखें। दलालों के चक्कर में पड़ कर वह खुद को परेशानी में न डाले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें