फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी करने वाले साठ गांव रडार पर-Lalitpur

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़बड़ी करने वाले 60 गांव रडार पर
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव में ऐसे साठ गांव चिह्नित किए गए हैं, जहां चुनाव में गड़बड़ी की संभावना बन सकती है। इन गांवों में पुख्ता पुलिस बल तैनात किया जाएगा। हर आने-जाने वाले लोगों पर गोपनीय रूप से निगाह रखना पुलिस ने शुरू कर दी है। कुछ गांव ऐसे भी हैं, जो बॉर्डर के थानोें से सटे हुए हैं। ऐसे में आने-जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरियर लगाने भी शुरू कर दिए हैं।
लोकसभा चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है। शुरूआती चरण में असामाजिक तत्वों से लेकर बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है तो वहीं जिले में साठ गांव ऐसे भी चुने गए हैं, जहां चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका हो सकती है। इसको लेकर पुलिस ने कमर कसते हुए सुरक्षा के पूरे इंतजाम करना शुरू कर किए हैं। इन गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल गली-गली में लगाया जाएगा। यहां के गुंडा प्रवृत्ति के लोगोें पर कार्र्रवाई भी शुरू कर दी गई है। चुनाव से पहले सभी ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस कार्रवाई करेगी, ताकि ये किसी भी तरह की गड़बड़ी का हिस्सा न बन सकें। इनमें अधिकांश गांव ऐसे भी हैं, जो बॉर्डर थानोें से सटे हैं। ऐसे में अधिकारियोें को शक है कि पड़ोसी जिलों से आकर लोग गड़बड़ कर सकते हैं। जिनको रोकने के लिए बॉर्डर से सटे गांवों के आसपास अतिरिक्त बैरियर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची का हुआ आदान-प्रदान
पुलिस ने मध्य प्रदेश के पड़ोसी जिलों में अपने अपने सक्रिय बदमाशों की सूची भेज दी है। कुछ सक्रिय बदमाश ऐेसे भी हैं, जिनकी फोटो का भी आदान प्रदान हुआ हैै, ताकि इन पर पुलिस की टीमें नजर रख सकें। सूची के साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप भी बना लिए गए हैं। अधिकारियों के साथ ही बॉर्डर थानों के पुलिसकर्मियों को जोड़कर सूची से लेकर प्रत्येक गतिविधि व कार्रवाई साझा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें