फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की बोतलों का मोनोग्राम निकला नकली

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की बोतलों का मोनोग्राम निकला फर्जी
विज्ञापन

झांसी। स्वॉट व कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया शराब का जखीरा नकली बताया जा रहा है। जांच में बोतलों पर लगा मोनोग्राम फर्जी निकला है। शराब की प्रयोगशाला में जांच कराने के लिए कोतवाली पुलिस की एक टीम सहारनपुर रवाना हो गई है। पुलिस को यह भी पता चला है कि फरार आरोपी ही शराब की सप्लाई करता था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
बीते रोज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और स्वाट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडे ने मुखबिर की सूचना पर आशिक चौराहा के पास से एक युवक को कार में अवैध रूप से देशी शराब की 38 पेटी ले जाते पकड़ा था। पेटियों में 1672 क्वार्टर रखे थे। पुलिस ने मौके से रक्सा क्षेत्र के सिमराहा निवासी अतुल यादव को पकड़ा था। जबकि, बरुआसागर के घुघुवा टहरौली रोड निवासी जीवन राय पुलिस के हाथ नहीं आ सका था।
विज्ञापन

शराब की बोतलों पर लगे मोनोग्राम की जांच करने पर फर्जी निकला। शराब की पूरी तरह जांच करानेे के लिए कोतवाली पुलिस की एक टीम सहारनपुर रवाना हो गई है। वहां से जांच पूरी होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मोनोग्राम फर्जी निकले के बाद पुलिस शराब की बोतलों को मिलावटी मान रही है। पुलिस को पता चला है कि फरार जीवन राय ही अतुल यादव को बड़े पैैमाने पर शराब सप्लाई करता था। लंबे समय से अवैध कारोबार जारी था।
चिरगांव में जमा होना था स्टॉक
पुलिस को पड़ताल मेें पता चला है कि चुनाव व होली अवैध कारोबारियों के निशाने पर थी। इसकी तैयारी लंबे समय शुरू कर दी गई थी। इसके लिए पकड़े गए आरोपी जीवन राय ने चिरगांव स्थित एक इलाके में तीन माह पहले किराए से मकान भी ले लिया था। यहीं पर होली व चुनाव का स्टॉॅक जमा होना था। इसके बाद धीरे - धीरे चुनाव में बड़े पैमाने पर शराब बिकवाने की तैयारी थी।
विज्ञापन

होली व चुनाव में अवैध शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं पनप पाए, इसकी पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। थानेदारों को भी विशेष निर्र्देश दिए जा रहे हैं। अवैध कारोबारियों पर पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।
- राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें