फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैैक पर मिले शव की हुई शिनाख्त
विज्ञापन

झांसी। थाना प्रेमनगर स्थित रेलवे लाइन पर मिले शव की शिनाख्त करन सिंह के रूप में हुई है। मृतक दतिया इलाके का रहने वाला था। परिजनों का आरोप है कि मृतक प्रेमनगर इलाके में रहने वाले रिश्तेदार के यहां आया था। एक युवक ने शराब पिलाई थी, इसके बाद उसे जबरन ट्रेेन के गेट पर बैठाया था। इसी बीच ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिया नंबर नौ के पास स्थित झांसी - मुंबई रेलमार्ग पर युवक का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मंगलवार शाम पुलिस ने मृतक की शिनाख्त दतिया के मड़िया मुस्तरा निवासी करन सिंह (33) के रूप में कर परिजनों को सूचना दी थी। बुधवार को परिजनोें ने सूचना पाकर पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचकर शिनाख्त की। परिजनों का आरोप है कि करन पुलिया नंबर नौ में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां आया था। रिश्तेदार के एक पुत्र ने जबरन शराब पिलाने के बाद ट्रेन के गेट पर बैठा दिया था। जिससे गिरकर मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें