फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनाल्टी शूट से स्टेडियम ने जीता खिताब-cor

विज्ञापन
विज्ञापन
पेनाल्टी शूट से जीता स्टेडियम ने खिताब
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ‘खूब खेलो-खूब बढ़ो’ के तहत जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेंट मार्क्स कॉलेज और स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया। दोनों छोर से खिलाड़ियों को एक भी मौका नहीं मिला। पेनाल्टी शूट के जरिए मैच का निर्णय हुआ, जिसमें स्टेडियम ने 4-3 से जीत दर्ज की।
सेमीफाइनल का पहला मैच सेंट मार्क्स और शियरवुड कॉलेज के बीच हुआ। सेंट मार्क्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर से पूर्व दो गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद एक और गोल किया। जबकि, शियरवुड की टीम से खिलाड़ियों को एक भी गोल करने में कामयाबी नहीं मिली और सेंट मार्क्स ने 3-0 से एकतरफा मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। सेंट मार्क्स की ओर से गौरव परिहार ने दो और युवराज कश्यप ने एक गोल किया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच आर्मी पब्लिक स्कूल और स्टेडियम के बीच खेला गया। मैच के अंत तक दोनों छोर से एक भी गोल नहीं हुआ। मैच का निर्णय ट्राईब्रेकर से हुआ, जिसमें स्टेडियम ने चार गोल दागकर टीम को 4-3 से जीत दिलाकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
सेंट मार्क्स और स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया फाइनल मैच रोमांचक रहा। दोनों टीमें गोल करने के लिए मैदान पर शुरू से अंत तक प्रयास करतीं रहीं लेकिन एक भी गोल करने का मौका नहीं मिला। निर्धारित समय में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल न होने पर पेनाल्टी शूट से मैच के विजेता चुने गए। सेंट मार्क्स की टीम ने तीन, जबकि स्टेडियम की टीम ने चार गोल कर 4-3 से जीत दर्ज की। निर्णायक करन, अरविंद कुमार, गैरी, साबिर अली, हीरा मेहरा रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आयरन मैन ट्राइथलॉन विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह व बीएसए हरिवंश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आरएसओ सुरेश बोनकर, फुटबॉल संघ के सचिव अब्दुल सगीर, रेखा रावत, शेख रफीकउद्दीन, मंजू शर्मा, अन्नू मंसूरी, दिनेश कुमार रजक, योगेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें