फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर तीन छात्रों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधक बनाकर तीन छात्रों से की मारपीट
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत पनारी गांव में तीन छात्रों को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मऊमाफी गांव निवासी अरविंद अहिरवार पुत्र बाकेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक फरवरी को वह अपने मित्र मिथुन अहिरवार व धर्मेंद्र अहिरवार के साथ कॉलेज से लौटकर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान पनारी गांव के पास कैलगुवां रोड तुलसी नगर में पनारी गांव निवासी अनुज राजा व बलवंत राजा पुत्र देवी सिंह ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उनका रास्ता रोककर कर उन्हें बंधक बनाकर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही आरोपियों ने उसके छात्रवृत्ति के चार हजार रुपये छीनते हुए लाठी-डंडा से मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें