फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ को आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ को आएंगे
विज्ञापन

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ फरवरी को जिले के दौरे पर आएंगे। वह समीक्षा बैठक करेंगे व प्रधानमंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को देखेंगे।
मुख्यमंत्री लगभग ढाई घंटे रहेंगे। वह नौ फरवरी को दिन में 12 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सीधे नगर निगम जाएंगे, जहां 12.10 बजे से समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। नगर निगम में ही दिन में 1.10 से 1.25 बजे तक रहेंगे। इस दौरान लंच होगा। इसके बाद भोजला मंडी जाएंगे, जहां पर 15 फरवरी को प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियां देखेंगे। यहां से चित्रकूट जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम में होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक नगर निगम स्थित सभागार में करेंगे। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने नगर निगम का निरीक्षण किया। उन्होंने सभागार देखा और कार्यालय के अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया। कार्यालय कैंपस में मेन गेट के पास दो गड्ढे भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम ने मीटिंग हॉल की सजावट के लिए डेकोरेटर को आर्डर दे दिया है। सीढ़ियाें की रेलिंग पर फूलों की पट्टी लगाई जाएगी, मीटिंग हॉल में टंगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को नई मालाएं पहनाई जाएंगी। नगर निगम में समीक्षा बैठक करने का निर्णय इसलिए लिया गया है कि मुख्यमंत्री के आवागमन के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, जिससे आने- जाने वालों को कोई असुविधा हो। नगर निगम कैंपस में सभी अफसरों की गाड़ियां खड़ी हो जाएंगी। पुलिस लाइन से नगर निगम पहुंचने में बमुश्किल पांच मिनट समय लगेगा। इससे ट्रैफिक को कंट्रोल करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें