फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड टेक् नोलॉजी के छात्रों ने सीखा डेयरी प्रसंस्करण -City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

छात्रों ने दूध से उत्पाद बनाना सीखा
बीयू के फूड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने पराग डेयरी में लिया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फूड टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम पराग डेयरी में हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने दूध एवं विभिन्न डेयरी उत्पादों के प्रसंस्करण की जानकारी ली।
विज्ञापन

फैक्ट्री प्रबंधक जगराम सिंह ने छात्र-छात्राओं को पाश्चुरीकृत मिल्क, स्टैंडडराइज्ड मिल्क, टोंड मिल्क व घी की प्रोसेसिंग व पैकेजिंग के बारे में बताया। विद्यार्थियों को दूध की गुणवत्ता नियंत्रण, फैक्ट्री में दूध के पाश्चरीकरण, प्रोसेसिंग व पैकेजिंग की प्रयोगात्मक जानकारी दी गई। डीन इंजीनियरिंग प्रो. एसके कटियार ने बताया कि वर्तमान में भारत दुग्ध और डेयरी प्रोडक्ट्स के उत्पादन में विश्व में पहले स्थान पर है। केंद्र तथा राज्य सरकारें डेयरी उद्योग के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10,881 करोड़ के डेयरी प्रोसेसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड की घोषणा की है। बुंदेलखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांदा, हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट और झाँसी जिले के 600 गांवों में डेयरी परियोजना संचालित की जाएगी, इसमें ग्रामीणों को डेयरी उद्योग लगाने में सहायता भी मिलेगी। इस दौरान विभाग समन्वयक डॉ. शुभांगी निगम, इंजीनियर रवि कुमार, अब्दुल, अनित कुमार, अश्वनी कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें