वैष्णो देवी के सिर्फ दो ट्रेन में ही सीट
सब हेड: दीपावली के लिए भी रिजर्वेशन नहीं, तत्काल टिकट पर बर्थ की उम्मीद
झांसी से जम्मू तक जाने के लिए हैं 11 रेलगाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अगर आप नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना चाहते हैं और अभी तक आपने ट्रेन में अपनी सीट रिजर्व नहीं कराई है तो आज ही करा लें। झांसी से जम्मू तक जाने वाली 11 ट्रेनों में से सिर्फ दो में ही सीटें खाली हैं। 25 सितंबर को 82651 श्रीवैष्णाधाम कटरा सुविधा एक्सप्रेस में सात बर्थ स्लीपर कोच में और 22705 एसी हमसफर एक्सप्रेस में 21 सितंबर को नौ बर्थ खाली हैं। बाकी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। अगर आज ही सीट बुक नहीं कराई तो ये भी बुक हो जाएंगी। दीपावली के समय भी ट्रेनों में सीट खाली नहीं है। यात्रियों को अब सीट के लिए तत्काल टिकट से ही उम्मीद है।
त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। नवरात्र 21 सितंबर से प्रारंभ हो रही हैं। 30 सितंबर को दशहरा और 19 अक्तूबर को दीपावली हैं। श्रद्धालु नवरात्र पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शन करने जाना चाहते हैं। यही कारण है कि वैष्णो देवी (जम्मू), तिरुपति बालाजी (तिरुपति), शिर्डी के र्साइं बाबा (मनमाड) तथा जगन्न्नाथ पुरी (पुरी), मैहर (कटनी), हिमाचल स्थित कांगड़ा देवी, ज्वाला देवी, नैना देवी (पठानकोट) की ओर जाने वाली ट्रेनों अभी से बर्थें फुल हो गई हैं। इन तीर्थ स्थलों की ओर प्रमुख रूप से मालवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, कुशीनगर एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का संचालन होता है। इन ट्रेनों में स्लीपर व एसी के किसी भी श्रेणी कंफर्म बर्थ नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थित वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों की हैं। यहां जाने वाले यात्रियों को दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में भी कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही है। दशहरा और दीपावली तक यही स्थिति बनी हुई हैं।
वहीं, यात्रियों को एक दिन पहले तत्काल कोटे से ही अब कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद हैं, मगर उसमें अधिक मांग होने के कारण इक्का-दुक्का यात्रियों को ही कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। ऐसी स्थिति में यात्रियों को जनरल कोच या वेटिंग टिकट पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
इन तिथियों से मिल रहे कंफर्म आरक्षण (जम्मू जाने वाली ट्रेनों में)
ट्रेन संख्या नाम स्लीपर थर्ड एसी सेकेंड एसी
11077 झेलम एक्सप्रेस 16 नवंबर 19 अक्तूबर 16 अक्तूबर
11449 जम्मूतवी- कटरा एक्सप्रेस 07 नवंबर 31 अक्तूबर 12 सितंबर
12919 मालवा एक्सप्रेस 07 नवंबर 07 नवंबर 07 नवंबर
12549 दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस 18 अक्तूबर 08 नवंबर 11 अक्तूबर
18215 दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस 02 नवंबर 12 अक्तूबर 19 अक्तूबर
16031 अंडमान एक्सप्रेस 13 नवंबर 19 अक्तूबर ------
82651 श्रीवैष्णोदेवी धाम कटरा एक्स 25 नवंबर 25 नवंबर 11 नवंबर
16317 हिमसागर एक्सप्रेस 12 नवंबर 15 अक्तूबर ------
16687 नवयुग एक्सप्रेस 15 नवंबर 18 अक्तूबर 18 अक्तूबर
16787 जम्मू एक्सप्रेस 19 नवंबर ------ 18 अक्तूबर
22705 हमसफर एसी एक्सप्रेस ------- 21 सितंबर ------
-------------------