फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि - प्रभारी मंत्री ने बांटे फसल ऋण माफी प्रमाण पत्र-City

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि
विज्ञापन

------
फोटो
--------
सूखाग्रस्त घोषित होगा झांसी जिला
प्रभारी मंत्री ने कहा - सरकार कर रही विचार
- 5,025 किसानों को बांटे ऋण माफी प्रमाण प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बरसात कम होने के कारण जिले के किसानों की उड़द व मूंग की फसल बर्बाद हो गई है। इसे मुख्यमंत्री के सामने रखा गया है। सरकार विचार कर रही है कि जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया जाए। वह फसल ऋण मोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मोंठ, मऊरानीपुर और झांसी जिले के 5,025 किसानों को फसल ऋण माफी प्रमाण पत्र बांट दिए गए। शेष 6,030 किसानों को तहसील अथवा ब्लाक स्तर पर शिविर लगाकर प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे।
ग्वालियर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसान पृथ्वी के भगवान माने जाते हैं। 1947 के बाद प्रदेश में पहली सरकार है, जिसने किसानों को अपना आदर्श माना है। प्रदेश के 86 लाख किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए गए हैं। इसमें 36 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करनी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासनकाल में महिलाओं का जितना अपमान हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके पिता मुलायम सिंह यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह महाभारत में आंख पर पट्टी बांधकर एक राजा ने पुत्रमोह के कारण सर्वनाश करा दिया, उसी तरह मुलायम सिंह यादव को भी पुत्र मोह हो गया और बेटे को सीएम बनवा दिया। सीएम ने बुंदेलखंड के किसानों के साथ छल किया था। जब यहां के लोग गर्मी में पानी के लिए तरस रहे थे, तब उन्होंने पानी से भरी ट्रेन को खाली बताकर यहां से रवाना करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ का नाम लिए बगैर कहा कि वह किसान-किसान चिल्लाते रहे, लेकिन उन्होंने भी बुंदेलखंड की जनता से धोखा किया। वह टेलीविजन पर डिबेट में तो हिस्सा लेते हैं, लेकिन उन्हें क्षेत्र की जनता का दुखदर्द नहीं मालूम। अखिलेश सरकार में जिन किसानों ने धान बेचा था, उन्हें आज तक पैसा नहीं मिला है। दूसरी तरफ योगी सरकार ने जिन किसानों से गेहूं खरीदा, कोई भी किसान यह नहीं कह सकता कि उसका एक रुपया भी सरकार के ऊपर बकाया है। इस मौके पर सांसद भानुप्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा यादव, विधायक रवि शर्मा, जवाहर लाल राजपूत, राजीव सिंह, बिहारी लाल आर्य, मानवेंद्र सिंह, निवर्तमान महापौर किरन वर्मा, पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार, डा. जगदीश सिंह चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें