फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक खेल 1-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो

हैडिंग - गांव के खेल प्रतिभाएं उभर नहीं पा रही हैं: आनंदेश्वर
सब हेड - राज्य सरकार से खेल नीति जारी करने की मांग
झांसी।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय का कहना है कि खेल आयोजनों को प्रायोजकों की कमी हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र क ी खेल प्रतिभाएं उभर नहीं पा रही हैं। जरूरी है कि राज्य सरकार खेल नीति को जारी करे और खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराए।
विज्ञापन

एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में पांडेय ने कहा कि दुनिया के कई देशों में बच्चों के बौद्धिक विकास के अलावा शारीरिक शिक्षा पर जोर दिया जाता है। इससे चीन, अमेरिका, रूस जैसे देशों में मेडल लाने वाले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की संख्या बहुत है, लेकिन हमारे देश में न तो ऐसी नीति है और न खेलने के लिए संसाधन। स्कूल - कालेजों तक में खेल के मैदान नहीं है। राज्य सरकार जिला स्तर पर कमेटियां बनाए, जो स्कूल में विद्यार्थियों से लिए जाने वाले खेल शुल्क का सही प्रयोग कराए। झांसी मंडल में ओलंपिक संघ का गठन होगा और इसका संयोजक श्याम बाबू को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें