फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने से 14 हजार मनरेगा मजदूरों को नहीं मिला पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन के दौरान वापस लौटे श्रमिकों के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर मनरेगा के काम शुरू कराए लेकिन, पिछले डेढ़ माह से इन मजदूरों को पैसा नहीं मिल रहा। बताया जा रहा है राज्य सरकार की ओर से उपयोग प्रमाणपत्र न भेजे जाने की वजह से केंद्र सरकार ने धनराशि रोक दी।
विज्ञापन

कोराना काल में केंद्र सरकार ने मनरेगा के जरिए अरबों रुपये दिए। वित्तीय वर्ष खत्म होने की कगार पर पहुंचने की वजह से उपयोग प्रमाण पत्र को लेकर केंद्र सरकार दबाव बना रही है लेकिन, राज्य सरकार इस औपचरिकता को पूरी नहीं कर पा रही। बताया जा रहा इसी वजह से केंद्र सरकार ने मजदूरी की मद में दिए जाने वाली रकम पर पिछले तीन फरवरी से रोक लगा दी। इस वजह से मजदूरों को तीन फरवरी से भुगतान नहीं हो रहा। इसके साथ ही तीन फरवरी के चौदह दिन पहले का भुगतान भी मजदूरों को नहीं हो सका।
अभी जनपद में रोजाना करीब 14 हजार मनरेगा औसतन काम कर रहे हैं। उनको प्रति दिन के लिहाज से 201 रुपये का भुगतान किया जाना है। इस तरह करीब पैंतालीस दिन का बकाया मजदूरों का हो चुका है लेकिन, यह भुगतान कब तक मजदूरों को हो सकेगा, इस बारे में अफसर भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। भुगतान न मिलने से मनरेगा मजदूर भी परेशान हैं। कई मनरेगा अब काम पर भी आना बंद कर चुके हैं। बता दें, मनरेगा में समय पर भुगतान न होने की वजह से तमाम श्रमिक समय से पहले ही अपने गांव को छोड़कर वापस मुंबई, दिल्ली अथवा गुजरात लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें