फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटा रिकॉर्ड, अब 133 फीसदी टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में रिकॉर्ड 133 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। झांसी के सभी 34 केंद्रों पर 13345 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। अब बुधवार को भी लगभग 13100 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने झांसी में रोजाना दस हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके सापेक्ष सोमवार को रिकॉर्ड 129 फीसदी टीकाकरण हुआ था। मंगलवार को फिर से रिकॉर्ड टूटा और चार फीसदी ज्यादा वैक्सीन लगी। 11950 डोज कोवीशील्ड और 1435 डोज कोवैक्सीन की लगी हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि कोवीशील्ड 5050 बची हैं। ये पहली और दूसरी डोज वालों को लगाई जाएगी। इसके अलावा 8060 कोवैक्सीन दूसरी डोज हैं। इसमें 50 फीसदी पहली और 50 फीसदी दूसरी डोज वालों को लगेगी। वहीं, मंडी में विशेष शिविर लगाकर व्यापारियों, कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इस दौरान सचिव पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें