फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यानार्थ: लखनऊ, वाराणसी, मेरठ: हाकी -City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----
सोनल ने दागे चार गोल, जीता लखनऊ
सब हेड: फाइनल में झांसी को 5-0 से दी करारी शिकस्त
क्रासर
- ध्यानचंद स्टेडियम में खेल विभाग ने आयोजित की थी प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ध्यानचंद स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का खिताब लखनऊ ने झांसी को हराकर जीत लिया। लखनऊ की खिलाड़ी सोनल तिवारी ने चार गोल किए, इसमें उन्होंने हैट्रिक भी लगाई। झांसी के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके।
फाइनल प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम शुरू से ही हावी रही। सोनल तिवारी ने पहला गोल पेनाल्टी कार्नर की मदद से 7 वे मिनट में, 12 वे, 30 वे और 40 वे मिनट में दनादन चार मैदानी गोल कर लखनऊ की जीत तय कर दी। पांचवां और अंतिम गोल लखनऊ की अक्सा मुशब्बर ने 55 वे मिनट में किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व हुए पहले सेमीफाइनल में लखनऊ मंडल ने वाराणसी को 6-1 से हराया। लखनऊ की कोमल साहनी ने चार और श्रेया सिंह ने दो गोल किए। वाराणसी की प्रगति ने एक गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल में झांसी ने मेरठ को 3-1 से हराया। मेरठ की अंजलि और झांसी की चंदा ने एक-एक गोल किया। मुकाबला बराबर पर होने से पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया, जिसमें झांसी की आरती और श्वेता ने एक-एक गोल कर टीम क ो जीत दिला दी। अंपायरों में अमित गुप्ता, भूपेंदर, मोहम्मद जावेद, जावेद खान, सतीश चंद्र के अलावा पर्यवेक्षक सुबोध खंडकर, अशोक ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रीति गुप्ता (मंडलायुक्त झांसी की पत्नी) ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफी तथा खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। इस अवसर पर निशा मिश्रा, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, मंजू शर्मा, अरुण रॉय, दिनेश रजक, अन्नू मंसूरी, योगेश वर्मा, कपिल आदि मौजूद रहे। संचालन दिलशाद ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें