फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में पकड़ा 130 बोरी सरकारी गेहूं

Wed, 27 May 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने चिरगांव मंडी में छापा मारा। यहां एक दुकान व पास खड़े वाहन से 130 बोरी सरकारी राशन का गेहूं बरामद किया गया। संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


सार्वजनिक वितरण प्रणाली कालाबाजारी की चपेट में है। गरीबों को सरकार द्वारा रियायती दरों पर दिया जाने वाला अनाज ऊंचे दामों में खुले बाजार में बेचा जा रहा है। यहां तक कि यह माल गेहूं क्रय केंद्रों पर भी भेजा जा रहा है। जबकि, तमाम पात्रों को यह नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक मुहम्मद रफीक मंसूरी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने चिरगांव मंडी समिति में छापा मारा। इससे मंडी में हड़कंप मच गया। टीम को यहां दुकान क्रमांक तेरह के निकट गेहूं से लदा यूटीलिटी वाहन मिला। जांच में गाड़ी में लदीं सभी 57 शील्ड बोरियों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेहूं पाया गया। दुकान की जांच करने पर यहां से खुला रखा 73 बोरी सरकारी गेहूं और मिला। जबकि, मौके से विक्रेता, वाहन चालक व पल्लेदार नौ दो ग्यारह हो गए। इसकी तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी गई। बरामद माल को जब्त कर लिया गया है। टीम में पूर्ति लिपिक अनिल श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि उक्त गेहूं की क्रय केंद्रों के माध्यम से बिक्री की तैयारी थी। संबंधितों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी का अनुमोदन मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें