फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुखार-खांसी के 13 रोगी भर्ती, शुरू नहीं हुई कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मेडिकल कॉलेज हो या आयुर्वेदिक कॉलेज अथवा जिला अस्पताल, इनकी ओपीडी में बुखार, खांसी-जुकाम के रोगियों की संख्या 40 से 45 फीसदी तक बढ़ गई है। जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को बुखार के 13 रोगी भर्ती हुए। प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 205 हो गई है। शासन गाइड लाइन जारी कर चुका है, मगर जिले में अभी तक जांच शुरू नहीं हुई है।

आयुर्वेद कॉलेज की डॉ. रश्मि ने बताया कि वर्तमान में चल रहे मौसम में बुखार के रोगी बहुत कम आते हैं। मगर 15 दिन से संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 80 रोगी आए, जिनमें 35 से ज्यादा ने बुखार, खांसी-जुकाम की शिकायत की।
विज्ञापन




जिला अस्पताल के डॉ. डीएस गुप्ता का कहना है कि ओपीडी में 40 फीसदी से ज्यादा रोगी बुखार, खांसी-जुकाम के आए। तेज बुखार व खांसी के चार रोगियों को भर्ती किया गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 330 रोगी आए, जिनमें 120 से ज्यादा रोगियों ने बुखार, खांसी-जुकाम की समस्या बताई। शुक्रवार को इमरजेंसी व ओपीडी से बुखार के नौ से ज्यादा रोगियों को भर्ती किया गया। एसआईसी डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि मौसम में बदलाव हो रहा है, इससे बुखार, खांसी-जुकाम के रोगी बढ़े हैं।

वहीं, कोरोना संक्रमण के खतरों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल कॉलेज ने सभी व्यवस्थाएं होने का दावा किया है। मेडिकल कॉलेज में 10 बेड तो जिला अस्पताल में छह बेड का कोरोना वार्ड भी बन गया है। बावजूद इसके शुक्रवार को भी जांच शुरू नहीं हो सकी। सूत्र बताते हैं कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन आरटी-पीसीआर किट आने का इंतजार कर रहा है। कमोबेश यही हाल जिला अस्पताल का भी है।



0- ये कहना है अधिकारियों का

जांच किट की उपलब्धता होने पर सोमवार-मंगलवार से आरटी-पीसीआर जांच मेडिकल कॉलेज में शुरू हो सकती है।



डॉ. सचिन माहुर, एसआईसी, मेडिकल कॉलेज

मुख्यालय से कोरोना जांच क लिए एंटीजन किट की मांग की है। मंगलवार से जांच शुरू हो सकती है।

डॉ. प्रमोद कटियार, एसआईसी, जिला अस्पताल



फिलहाल एंटीजन किट खरीदने के लिए जेम पोर्टल पर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो सोमवार तक मिलने की उम्मीद है। किट आते ही सीएचसी पर जांच शुरू होगी।

डॉ. सुधाकर पांडेय, सीएमओ



0- मेडिकल कॉलेज ने कोरोना वार्ड शिफ्ट किया पांचवीं मंजिल पर



झांसी। मेडिकल कॉलेज ने शुक्रवार को कोरोना वार्ड सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की चौथी मंजिल से पांचवीं मंजिल पर शिफ्ट कर दिया है। एसआईसी का कहना है कि भर्ती रोगियों के बचाव की मंशा से वार्ड को शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


0- श्वांस रोगी विभाग की ओपीडी में भी बढ़े रोगी

मेडिकल कॉलेज के श्वांस रोगी विभाग में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को 73 रोगी आए, जिनमें से कुछ रोगियों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें