झांसी। बीयू की सीपीएमटी बिल्डिंग में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की ओएमआर शीट की जांच शुरू हो गई है। दावा है कि 15 जून को परिणाम जारी कर दिया जाएगा। एक जून को प्रवेश परीक्षा हुई थी, जिसका कंट्रोल रूम सीपीएमटी बिल्डिंग में बनाया गया है। अब कंट्रोल रूम में परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार दोपहर तक आंसर-की को कंप्यूटर सिस्टम पर डाउनलोड कर दिया गया और फिर चेकिंग शुरू हो गई। बीयू प्रशासन का कहना है कि रिजल्ट 14 जून तक तैयार हो जाएगा और फिर अलग-अलग टीमें क्रॉस चेक करेंगी। 15 जून को परिणाम जारी कर दिया जाएगा। प्रभारी कुलसचिव राजबहादुर ने बताया कि ओएमआर शीट जांचने का काम शुरू हो गया है। ब्यूरो