फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भौंरट बांध में नहाने गए 12वीं के छात्र की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/महरौनी। दोस्तों के साथ भौंरट बांध में नहाने गया 12वीं का छात्र डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसका शव बाहर निकाला। दोस्तों ने नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबने की कही बात। चचेरे भाई ने जबरन नहाने के लिए ले जाने का आरोप लगाया।
कोतवाली महरौनी के ग्राम चौकी निवासी रामकुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई दिशांक (17) पुत्र शेर सिंह महरौनी स्थित एक स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ता था। वह कस्बा महरौनी में किराए के कमरे में रहता था। रविवार को दिशांक ने अपने मकान में रहने वाले लोगों को बताया था कि उसके दोस्त आ रहे हैं और वह भौंरट बांध में नहाने जा रहा है। दिशांक अपने 8-10 दोस्तों के साथ भौंरट बांध चला गया था। यहां नहाते समय वह पानी में डूब गया। महरौनी पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दिशांक की खोजबीन की। गोताखोरों ने दिशांक को बाहर निकाला, लेकिन पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दिशांक के परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस के मुताबिक दिशांक के दोस्तों ने बताया कि वह उनके साथ नहा रहा था। इस दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। मृतक दो भाइयों में छोटा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिजनों में मचा कोहराम : भौंरट बांध में दिशांक के डूबने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, वह मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने जैसे ही दिशांक के शव को बाहर निकाला, परिजनों में कोहराम मच गया। वहां मौजूद लोगों ने रो रहे परिजनों को किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें