फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली थी चंचल: दो युवक आकर तोड़ने लगे गेट, मना करने पर 12वीं की छात्रा को लात-घूंसों से पीटा; Video

Sat, 14 Dec 2024 08:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में दो युवकों ने बारहवीं की छात्रा की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार के प्रेमगंज मोहल्ला में दो युवकों ने बारहवीं की छात्रा को लात-घूंसों से बेहरमी से पीटा। युवक उसके घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए गेट तोड़ रहे थे। छात्रा के विरोध करने पर युवकों ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद हरकत में आई सीपरी बाजार पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन




प्रेमगंज मोहल्ला निवासी कालीचरण की बेटी चंचल बारहवीं की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को परिवार के सदस्य काम पर गए थे। घर में चंचल अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला आकाश और उसका दोस्त संजय पहुंचकर घर के दरवाजे पर लात मारने लगे। चंचल के मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। चंचल को जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों की बौछार शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के लोग निकल आए। महिलाओं ने किसी तरह बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। शनिवार को घटना से जुड़ा करीब 27 सेंकेंड लंबा वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो में दोनों आरोपी चंचल को बुरी तरह से मारते-पीटते हुए नजर आ रहे हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सीपरी बाजार थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ रामवीर सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आकाश को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें