फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 129 सफाई कर्मी तैनात, फिर भी अधिकांश गांवों में गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरआरसी सेंटर भी पड़ा है बंद, नालियां भी रहती हैं जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चिरगांव। विकासखंड की सभी 63 ग्राम पंचायतों 129 सफाई कर्मी तैनात हैं। इसके बाद भी अधिकांश गांवों में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नालियां जाम रहती हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बने रिसोर्स रिकवरी सेंटर उपयोग में नहीं आ रहे हैं।
चिरगांव ब्लॉक में 120 राजस्व गांव हैं, जिनमें 104 में आबादी है, इनमें सफाई कर्मी तैनात हैं। ग्राम सेमरी, चिरगांव देहात, सिमथरी व उजयान ग्राम पंचायतों में दो-दो सफाई कर्मी तैनात हैं, जबकि अन्य ग्राम पंचायतों में एक-एक कर्मचारी नियुक्त है। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मी जिला व ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध हैं।
विज्ञापन

चिरगांव देहात के प्रधान प्रतिनिधि रिंकू कुशवाहा ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में 10 हजार की आबादी है। यहां चार विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों की सफाई के लिए केवल दो सफाई कर्मी तैनात हैं। इस कारण नियमित सफाई संभव नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी प्रवेश राजपूत ने बताया कि सफाई कर्मियों के पेरोल पर संबंधित जिम्मेदार के हस्ताक्षर कराए जाते हैं। अनुपस्थित मिलने पर पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर बनाए गए हैं, जिन्हें जल्द संचालित करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें