फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने दिखाया व्यापार में कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने दिखाया व्यापार में कौशल
विज्ञापन

झांसी। नगर महिला व्यापार मंडल के तत्वावधान में क्वीन क्रिएशंस सेशन थ्री का आयोजन स्थानीय होटल में हुआ। इसमें महिलाओं ने अपने हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया और व्यापारिक कौशल को दिखाया। इनमें चंदेरी की साड़ियां, मऊरानीपुर के वस्त्र, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फुटवियर, कुर्ती बैड शीट, पर्स आदि जो महिलाओं ने स्वयं तैयार किए थे, प्रदर्शनी में रखे गए। इनकी मौके पर लोगों ने खरीददारी भी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ समाज सेविका अनुराधा शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल ने किया। इसमें लखनऊ, कानपुर, झांसी, चंदेरी की महिला व्यापारियों ने प्रतिभाग किया और लगभग 40 स्टाल लगाए। नगर अध्यक्ष शालिनी गुरुबक्शानी ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल हर वर्ग की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में लगा है। उनके लघु उद्योग को स्थापित करने में हरसंभव मदद कर रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं के लघु व्यापार को नया आयाम मिलेगा। इस अवसर पर महामंत्री शिवाली अग्रवाल, कमली सिंह, सुषमा सिंघल, डा. नीति शास्त्री, महिमा जायसवाल, रजनी वर्मा, दीपा छाबड़ा, कविता, सारिका मित्तल, कंचन, दीपा जैन, पीयूष रावत, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें