फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अक्तूबर से पहले जिला होगा ओडीएफ-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अक्तूबर तक जिला होगा ओडीएफ
विज्ञापन

सब हेड: अब तक बन चुके हैं 117681 से अधिक शौचालय
- खुले में शौचमुक्त होने के बाद तीन महीने का समय मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिला खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित हो जाएगा। इसके लिए शौचालय बनाने का काम चल रहा है। हालांकि, बालू खनन पर रोक लगी होने के कारण शौचालय बनाने वालों को असुविधा का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में 740 गांव में 430 ग्राम खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुके हैं। जो गांव बकाया रह गए हैं, उन्हें दो अक्तूबर को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाएगा। जो गांव खुले में शौचमुक्त घोषित हो गए हैं, उनमें लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय तैयार हो गए हैं। यह बात अलग है कि गांवों के अभी भी बहुत से लोग खुले में शौच जाना ही पसंद कर रहे हैं। सभी गांवों को दो अक्तूबर तक खुले में शौचमुक्त घोषित किया जाना है, इसके बाद गौरव यात्रा निकाली जाएगी। जिले में 124589 शौचालय निर्माण का लक्ष्य था और 117681 से ज्यादा शौचालयों का निर्माण हो गया है। 6908 शौचालय का काम चल रहा है, जिन्हें दो अक्तूबर से पहले पूरा किया जाना है। जिला पंचायत राज अधिकारी अष्ट प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कोई भी गांव खुले में शौचमुक्त घोषित होने के बाद तीन महीने का समय दिया जाता है, जिससे यदि कोई कमी हो तो उसे पूरा कर लिया जाए। दो अक्तूबर तक जिले में लक्ष्य के सापेक्ष शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें