फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की काउंसलिंग-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
नए स्कूल के विकल्प भरने से किया इंकार, हंगामा
विज्ञापन

झांसी। उच्च प्राथमिक स्कूलों के सरप्लस शिक्षकों से नए विद्यालय में तैनाती के लिए सोमवार को विकल्प मांगे गए। इस दौरान बड़ागांव के 13 और बबीना के तीन शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विकल्प भरने से इनकार कर दिया। इससे असमंजस व हंगामे की स्थिति बन गई। अब बड़ागांव व बबीना के जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवेदन नहीं भरे हैं, उन्हें समायोजन समिति विद्यालय आवंटन कर रही है।
जिले के उच्च प्राथमिक स्कूलों में 45 शिक्षक-शिक्षिकाएं सरप्लस में चिह्नित किए गए थे। इनमें सर्वाधिक बड़ागांव में 17, बबीना में दस, मोंठ व चिरगांव में 5-5, मऊरानीपुर में 4, गुरसराय व बंगरा में 2-2 सरप्लस चिह्नित हुए थे। नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय में सोमवार को हुई काउंसिलिंग में बड़ागांव व बबीना क ी क ई शिक्षिकाओं ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हीं को क्यों अतिरिक्त में चिह्नित किया गया है। वह किसी दूसरे विद्यालय में जाएंगी तो वहां भी कनिष्ठ समझकर सरप्लस माना जाएगा। उन्होंने ब्लाक में ही स्कूल देने की मांग की। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि बड़ागांव क ी 13 और बबीना के तीन शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विकल्प आवेदन नहीं भरे हैं। समायोजन समिति इन्हें चिरगांव, बबीना व पास के ब्लाकों के स्कूलों में तैनात कर रही है। उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्कूल के सरप्लस शिक्षकों की काउंसिलिंग मंगलवार को नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय में होगी।
विज्ञापन


शिक्षिका ने किया हंगामा
काउंसिलिंग के दौरान बबीना की एक शिक्षिका और उसके पति ने हंगामा किया। सरप्लस चिह्नित में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए और दूरस्थ इलाके के स्कूलों क ा विकल्प देने पर नाराजगी जताई। वहीं, बीएसए ने कहा कि उक्त शिक्षिका ने विकल्प में गलत स्कूल भरे थे। हंगामा करने पर शिक्षिका पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


शिक्षक संगठन कमिश्नर, डीएम के पास पहुंचे
समायोजन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिक्षक संगठनों ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने ज्ञापन में बताया कि सरप्लस शिक्षकों की सूची में कई अनियमिततायें हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसर व पालर सहित क ई विद्यालय में स्वीकृति से ज्यादा शिक्षक तैनात हैं। जबकि इन स्कूलों के शिक्षकों के नाम सरप्लस सूची में नहीं हैं। ऐसे में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, विजय शर्मा, दीपक सैनी, सलिल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें