फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टैंड व बस यात्रियों की समस् या-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फोटो
न बसों में राहत, न स्टैंड पर
सब हेड - रोडवेज की बसें रिस रही हैं बरसात में
क्रासर - स्टैंड परिसर में नहीं है बैठने को बैंच, कई प्लेटफार्मों पर है अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
यात्रियों को न तो बसों में राहत है और न ही बस स्टैंड पर। रोडवेज की कई पुरानी बसें चल रही हैं, जिनक ी छत रिस रही है। ऐसे में यात्रियों को सफर में मुश्किल हो रही हैं। वहीं, स्टैंड पर छह प्लेटफार्म हैं, लेकिन बैंच न होने से यात्रियों को जमीन पर बैठने के लिए विवश होना पड़ता है।
स्मार्ट सिटी में तब्दील हो रहे झांसी में आज भी कई सार्वजनिक स्थलों की समस्या जस की तस है। महानगर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर कई राज्यों के यात्री आते हैं, लेकिन स्टैंड परिसर और सरकारी बसों की दशा देख उन्हें ठिठकना पड़ता है। हाल यह है कि स्टैंड परिसर में जगह-जगह कीचड़ और जलभराव आम है। आवारा जानवरों के झुंड यात्रियों में डर पैदा करते हैं। यहां तक की यात्रियों के बैठने के लिए छह प्लेटफार्म हैं, लेकि न रोडवेज के प्लेटफार्म को छोड़ शेष में बैठने को बैंच तक नहीं है। उन पर कब्जे हैं। यात्रियों का कहना है कि झांसी में न तो बसों में राहत है और न ही बस स्टैंड पर। बसों की सीट फटी हैं। फर्श की चादर क्षतिग्रस्त हैं। बरसात में छत रिस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
बैठने तक की जगह नहीं है
स्टैंड के कई प्लेटफार्मों पर बैठने की जगह तक नहीं है। यात्रियों को बरसात में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। देहात से आए यात्रियों को काफी दिक्कत होती है।
एलपी वर्मा यात्री झांसी

फोटो
भीगकर सफर करना पड़ता है
गरौठा के अलावा कानपुर रोड की कई बसों क ी छतें बरसात में रिसती हैं। कई मर्तबा भीगकर जाना पड़ता है। शीशे भी अक्सर जाम हो जाते हैं।
क्रांतिवीर सिंह यात्री बांदा

फोटो
सफर करना आसान नहीं है
बसों के फर्श उखडे़ पडे़ हैं। इसके अलावा कबाड़ भी फैला रहता है। सफर करना आसान नहीं रहता है। यह समस्या काफी समय से है।
समीर यात्री भट्टागांव

फोटो
नहीं है पीने के लिए पानी
बस स्टैंड पर कई समस्याएं हैं। न पीने को पानी है और न ही बैठने की जगह। सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। सफाई की हालत भी बेदम है।
जितेंद्र राय यात्री सिमराहा

दो गाड़ियों में आई थी पानी रिसने की शिकायत
बसों की मरम्मत एक माह पहले करवाई गयी थी। हालांकि कुछ दिन पहले दो गाड़ियों में पानी रिसने की शिकायत आई थी। जिनकी दोबारा मरम्मत कराई जाएगी।
तुलाराम वर्मा सेवा प्रबंधक रोडवेज


यह हैं अन्य समस्याएं
------------------
1 - स्ट्रीट लाइट का न जलना
2 - स्टैंड परिसर में बने गढ्ढे
3 - हैंडपंप का अभाव
4 - आवारा जानवरों क ा आतंक
5 - जलभराव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें