अब स्टेडियम में सीखें हैंडबॉल
सब हेड: सरकारी और निजी स्कूलों से संपर्क कर बुलाए जाएंगे बच्चे
क्रासर
नवागत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने कहा स्थायी कैंप लगेगा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ध्यानचंद स्टेडियम में अब हैंडबॉल के खिलाड़ी भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए जल्द स्थायी कैंप शुरू होगा। नवागत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि हैंडबॉल कैंप में अधिक बच्चों को जोड़ने के लिए सरकारी और निजी स्कूलों से संपर्क किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 12 से 18 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को वह खुद दो सत्रों में प्रशिक्षण देंगे। हैंडबाल सीखने के इच्छुक बच्चे ध्यानचंद स्टेडियम के खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते है। हैंडबाल का प्रशिक्षण स्टेडियम में अभी तक नहीं जाता था। यहां तैराकी, बाक्सिंग, बैडमिंटन, जूडो के स्थायी और एथलेटिक्स, जिमनास्ट, हॉकी, क्रिकेट के अस्थायी कैंप लगते हैं।
जूडो कैंप अब स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल में लगाया जाएगा। इससे पहले यह जिमनास्ट हॉल में सिखाया जाता रहा। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में सिर्फ वहीं वाहन पार्क होंगे, जो विभागीय है। निजी वाहन पार्किंग होने पर कार्रवाई की जाएगी।