फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- 100 दिन में 121 करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सरकार की 100 दिन की कार्ययोजना से कदमताल करते हुए जिले में पुलिस ने इस अवधि में अपराधियों पर खूब नकेल कसी। इस दौरान 32 अपराधियों की 121 करोड़ की संपत्तियां जब्त की गईं। अभी भी कई निशाने पर हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी विभागों ने अपने एजेंडे तय करते हुए 100 दिन की कार्ययोजना तैयार की थी। पुलिस विभाग द्वारा बनाई अपनी योजना में ऐसे माफिया व अपराधियों को प्राथमिकता पर रखा गया था, जिन्होंने अपराध के दम पर अवैध रूप से अकूत संपत्ति अर्जित कर रखी थी। ऐसे सभी माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। अब तक जिले में 100 दिन के भीतर 32 अपराधियों पर शिकंजा कसा जा चुका है। इनकी एक अरब इक्कीस करोड़ दस लाख रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। इनमें रिहायशी भवनों से लेकर खेती की जमीन तक शामिल है। अपराधियों को चिह्नित करने का काम अभी भी थाना स्तर पर किया जा रहा है।
अपराध के दम पर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों के खिलाफ जिले में पुलिस का अभियान जारी है। 32 अपराधियों की 121 करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। जल्द अन्य पर भी कार्रवाई होगी। अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। - शिवहरी मीणा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें