झांसी। लंबे इंतजार के बाद आसरा आवासों का आवंटन के प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पूर्व में मऊरानीपुर के आवासों का आवंटन किया था। अब झांसी के खालसा स्कूल के पीछे बने 120 आवासों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से कर दिया है। इसके अलावा इंटीग्रेटिड हाउसिंग एंड स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईएचएलडीपी) योजना के तहत बने 109 आवासों का भी आवंटन कर दिया है।
योजना में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के साथ ही छह हजार रुपये प्रतिमाह से कम आमदनी वालों व रिक्शा चालकों को पात्रता की सूची में रखा गया था। योजना के संचालन की जिम्मेदारी नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को दी थी। आवासों के निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस सौंपा दिया था। जिले भर में 1056 आवासों का निर्माण कराया था। जिसमें झांसी में 120, मऊरानीपुर में 336, गुरसराय में 372 व एरच में 228 मकानों को बनाया था। शनिवार को झांसी में बने आवासों के साथ ही आईएचएलडीपी के आवासों का भी आवंटन कर दिया गया है। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी संगीता सिंह मौजूद रहीं।