फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में तब्दील होंगी 124 पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद की 124 पंचायतों को अत्याधुनिक संचार उपकरणों से जोड़कर उनको मिनी सचिवालय में तब्दील किया जाएगा। इनके जरिए ग्रामीण अपने सभी जरूरी काम यहीं से करा सकेंगे। इसकी मदद से उनको तहसील एवं कलेक्ट्रेट के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

सरकार की कोशिश पंचायत भवनों को आधुनिक बनाने की है लेकिन, बड़ी संख्या में पंचायतें ऐसी हैं जहां पंचायत भवन तक नहीं हैं। ऐसे में प्रथम चरण में सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनवाने की शुरूआत की गई। जनपद में प्रथम चरण में 124 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया। यहां सबसे पहले आधुनिक डिजाइन पर आधारित पंचायत भवन बनाए जाएंगे। यहां दो कक्ष, सभागार एवं प्रसाधन बनाए जाएंगे। सचिव एवं प्रधान के लिए अलग-अलग कक्ष होंगे। जनसुविधा केंद्र के लिए अलग से एक स्थान बनाया जाएगा। इसे आधुनिक संचार माध्यमों से जोड़ा जाएगा। आधुनिक संचार माध्यमों से जुड़ जाने के बाद ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन योजनाओं के फार्म समेत अन्य के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे हालांकि इस काम के शुरू होने में कुछ समय लगेगा। पंचायती राज अधिकारियों का कहना है कि पंचायत भवन निर्माण शुरू हो गया है। इनका निर्माण अगले वित्तीय वर्ष तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें