फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली तक 12 हजार संक्रमितों के पार हो सकता है आंकड़ा

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल में होली बेरंग रही थी, अब दीपावली की रौनक भी फीकी पड़ सकती है। जी हां, जिस रफ्तार से मरीज सामने आ रहे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीप पर्व तक जिले में संक्रमितों का आंकड़ा आसानी से बारह हजार के आंकड़े को छू जाएगा। हालांकि, हमारे पास अभी भी मौका है। हम अपनी सतर्कता व सावधानी के बलबूते इस महामारी को नियंत्रण में ला सकते हैं और अपने त्योहारों को हंसीखुशी के साथ मना सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में कोराना वायरस के संक्रमण का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद इक्का-दुक्का मामले सामने आते रहे, लेकिन जुलाई से इस महामारी की रफ्तार बेकाबू हो चली है। स्थिति ये है कि साढ़े चार माह के दरम्यान ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 6,186 पर पहुंच गया है। पिछले लगभग एक पखवाड़े से रोजाना सौ से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। 57 दिन बाद यानी 14 नवंबर को दीपावली का पर्व है। यदि संक्रमण की यही रफ्तार रही तो दीप पर्व तक मरीजों की संख्या बढ़कर बारह हजार के पार पहुंच सकती है। इतना ही नहीं, इस महामारी की चपेट में आकर अब तक 122 लोगों की जान जा चुकी है। आने वाले दिनों में मरने वालों की संख्या में और भी इजाफा होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में दीपावली की रौनक भी इस महामारी की चपेट में आकर फीकी पड़ सकती है।
विदित हो कि नौ मार्च को होली थी। इससे पहले कोरोना वायरस का बेरहम संक्रमण देश और प्रदेश में दस्तक दे चुका था। ऐसे में होली पर न तो गले मिलकर मुबारकबाद देने की परंपरा का निर्वहन हो पाया था और लोगों ने रंगों से भी परहेज रखा था।
विज्ञापन

हालांकि, हम अपनी सावधानी और सतर्कता से इस महामारी की रफ्तार को धीमी कर सकते हैं। हमें अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और मास्क को अपने परिधान का हिस्सा बनाना होगा। स्वास्थ्य संबंधी जरा सी भी समस्या होने पर तत्काल जांच करानी होगी। ऐसा करने पर हम आने वाले त्योहारों को पहले की तरह हंसीखुशी के साथ मना पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें