फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के घेरे में पीडल्ब्यूडी के 12 संपर्क मार्ग

विज्ञापन
संपर्क मार्ग - फोटो : ?????? ?????
विज्ञापन
झांसी। खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण इलाकों में बने 12 से अधिक संपर्क मार्ग जांच के दायरे में हैं। कई संपर्क मार्ग के निर्माण में जमकर अनियमितताएं बरती गईं। शिकायतों के मुताबिक अनियमितताओं की वजह से निर्माण के कुछ दिन बाद ही सड़क उखाड़ने लगी। इन शिकायतों के आधार पर ऐसे मामलों की जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

झांसी के ग्रामीण इलाकों के संपर्क मार्गों की बुरी दशा है। टहरौली से नोटा, गाता, बघेरा, रामपुरा, सिलोरी, झला आदि इलाकों में संपर्क मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त हैं। काफी इंतजार के बाद पिछले माह टहरौली-नोटा संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू हुआ। लेकिन निर्माण के दौरान कई अनियमितताएं बरती जाने लगीं। शिकायत के मुताबिक सड़क में कोलतार की पर्याप्त मात्रा नहीं बिछाई गई। इससे कुछ ही दिनों में गिट्टियां अपने आप उखड़कर बिखरने लगीं। इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी अभियंताओं तक पहुंची। इसी तरह मऊरानीपुर, चिरगांव, बामौर आदि इलाकों में भी संपर्क मार्गों के निर्माण को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। यहां भी निर्माण में मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए गए हैं। अधिशासी अभियंता सुनील कुमार के मुताबिक इस तरह की शिकायतों की तुरंत जांच कराई जाती है।
शिकायतों की जांच कराई जाती है। नोटा-हाटी संपर्क मार्ग मामले की जांच में ठेकेदार की गड़बड़ी सामने आई। इस मामले में ठेकेदार को नोटिस भी दी गई है। सड़क की गड़बड़ी दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें