फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइमः पूर्व उपसभापति समेत 12 को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में पकड़े गए जुए के मामले में पुलिस ने सोमवार को नगर निगम के पूर्व उपसभापति समेत 12 जुआरियों को जेल भेज दिया। पुलिस की आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

मुखबिरों के जरिये पुलिस को थाना कोतवाली इलाके के झारखड़िया मुहल्ले में बड़े पैमाने पर जुआ होने की सूचना मिल रही थी। इस पर रविवार देर रात कोतवाली इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला की टीम ने एक मकान में छापा मारा। यहां नगर निगम के पूर्व उपसभापति और पार्षद झारखड़िया मुहल्ला निवासी अनिल सोनी समेत 12 जुआरी जुआ खेलते पकड़े गए। इसमें नारायण धर्मशाला के पास न्यू टोरिया निवासी कमल किशोर रायकवार, हींगन कटरा निवासी बृजेश सिंह, इतवारी गंज सिद्ध नगर निवासी राजीव सिंह, बिसातखाना निवासी रिजवान, झारखड़िया निवासी अंकुर अग्रवाल, प्रवेंद्र कुमार, पंचकुइयां निवासी विनय, अंदर दतिया गेट निवासी अरशद, शीतल कॉलोनी पठौरिया निवासी सचिन मिश्रा, अंदर दतिया गेट निवासी महेश और नझाई बाजार निवासी दीपू साहू भी शामिल थे। जुआरियों के पास से 10 मोबाइल फोन और 82,960 रुपये नकद बरामद किए गए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम तथा आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पकड़े गए जुआरियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य सरगना अनिल सोनी को आपराधिक इतिहास खंगाला गया है। उस पर पहले से 12 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें