फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के जरिए सड़क पटरी सुधारने में खर्च होंगे 12 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मनरेगा के जरिए सड़क पटरी सुधारने में पूरे मंडल में करीब बारह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हालांकि स्वीकृत प्रस्ताव के मुताबिक यह राशि साढ़े बाईस करोड़ है लेकिन, काम सिर्फ बारह करोड़ रुपये के ही शुरू हो सके हैं। झांसी में पीडब्ल्यूडी को 108 कार्यों के लिए 4.31 करोड़ रुपये दिए गए हैं जबकि पूरे मंडल में 409 कार्य कराए जाने हैं। बारिश खत्म होने के बाद इनमें से अधिकांश काम आरंभ कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कोविड महामारी के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर वापस लौटे। सरकार ने मनरेगा से काम कराने के लिए मोटी धनराशि महकमों को दी है। पीडब्ल्यूडी, झांसी वृत्त के अंर्तगत झांसी, जालौन एवं ललितपुर में कुल 22.59 करोड़ की लागत से 869 कार्य मनरेगा के जरिए स्वीकृत किए गए लेकिन, इनमें अभी 12 करोड़ की लागत वाले 409 कार्य ही शुरू कराए जा सके हैं। इनके जरिए सड़क पटरी के किनारे मिट्टी, गिट्टी पाटने, समतलीकरण कार्य कराया जाना था।
अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार के मुताबिक झांसी जनपद में 4.31 करोड की लागत से 108 कार्य कराए जा रहे हैं जबकि ललितपुर में 2.09 करोड़ की लागत के 66 कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश काम अभी बारिश की वजह से बंद हैं। झांसी में कराए जा रहे 108 कार्यों में से सिर्फ दो कार्य ही पूरे किए जा सके। ललितपुर में कराए जा रहे 66 कार्यों में से अभी कोई काम पूरा नहीं हो सका। वहीं, जालौन में 5.59 करोड़ की लागत से 235 कार्य शुरू कराए गए लेकिन, वहां भी सिर्फ 65 कार्य ही पूरे हो सके हैं। अभियंताओं का कहना है बारिश के बाद इसमें तेजी आएगी। मनरेगा के जरिए सिर्फ कच्चे कार्य ही कराए जा रहे। जिनमें खास तौर से सड़कों के शोल्डर दुरुस्त कराए जाने का काम कराया जा रहा। इसके जरिए सड़कों की पटरी को बराबर किया जा रहा। जिन सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा, उनमें सात किमी से लंबी सड़क भी शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधारी जाने वाली मुख्य सड़कें
रक्सा-करारी मार्ग
अंबाबाय-ईशागढ़ मार्ग
मोतीकटरा-लहचूरा मार्ग
भसनेह-गरौठा मार्ग
गुरसराय-कोटरा मार्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें